![]()
सरगुजा जिले में व्यवसायी युवक को फ्लैगशिप मोबाइल के प्री बुकिंग में छूट एवं मुनाफे का लालच देकर 16 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। निवेश के नाम पर अलग-अलग तारीखों में पैसे ट्रांसफर करा लिया गया। पैसे वापस नहीं मिले तो व्यवसायी ने मामले में मोबाइल दुकान के संचालक एवं ठगी करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग एवं एवं फोन खरीदने बेचने का काम करने वाले व्यवसायी युवक अर्पित अग्रवाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रियल स्टेट कारोबारी आदित्य गुप्ता के माध्यम से आयुष सिंह राजपूत से हुई थी। आदित्य गुप्ता ने बताया कि आयुष सिंह राजपूत रेत माफिया है और इसका करोड़ों का कारोबार है। वह कान्हा मोबाईल के संचालक के साथ भी काम करता है। मोबाइल प्री बुकिंग के नाम पर जमा कराये पैसे 20 अक्टूबर 2025 को आयुष सिंह ने अर्पित अग्रवाल को बताया कि वीवो के फ्लैगशिप फोन पर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्री-बुकिंग पर भारी छूट मिल रही है। यह फोन बड़े मोबाईल डीलर कान्हा मोबाईल के पास ही उपलब्ध हो सकता है। अर्पित अग्रवाल 12 नवंबर को आयुष सिंह के साथ कान्हा मोबाईल दुकान पहुंचे। मोबाईल के डिलेवरी के संबंध में आयुष ने बताया कि 14 दिन के बाद मिलेगी। यदि मोबाइल नहीं मिल तो पैसा वापस कर दिया जायेगा। आयुष ने 25 और 28 नवंबर को करीब 5 लाख का ट्रांजैक्शन कान्हा मोबाईल के खाते में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कराया। 10 दिसंबर को आयुष ने अर्पित से संपर्क कर एक्सक्लुजिव ऑफर्स का झांसा देकर दो लाख एवं 12दिसंबर को 5 लाख रूपये कान्हा मोबाइल में जमा कराया। 17 और 18 दिसंबर को 2.80 लाख एवं 66 हजार का ऑनलाईन टांजैक्शन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कान्हा मोबाईल के खाते में करया। 26 दिसंबर को आयुष से संपर्क करने पर अर्पित अग्रवाल को बताया गया कि फोन की डिलेवरी कैसिंल हो गई है और आपको आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। रिफंड के नाम पर उन्हें एक माह तक आयुष सिंह राजपूत घुमाता रहा। नगद लिए जमा पैसे, FIR दर्ज
अर्पित अग्रवाल ने कान्हा मोबाईल के संचालक आयुष अग्रवाल से स्वंय जाकर पता किया तो उन्होंने बताया कि आयुष सिंह राजपूत ने सभी आनलाइन ट्रांजैक्शन के कुछ देर बाद ही कैश ले लिया था। उसने कमिशन काट कर आयुष सिंह को 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। दुकान में लगे CCTV फुटेज में नगद का दिया जाना रिकार्ड है। अर्पित अग्रवाल ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आयुष सिंह राजपूत एवं कान्हा मोबाइल के संचालक आयुष अग्रवाल के खिलाफ धारा 3 (5) व 318 (4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
<
