Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मानिकपुर खदान में 170 फीट गिरने से मजदूर की मौत:कोरबा में कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा, सुबह मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

मानिकपुर खदान में 170 फीट गिरने से मजदूर की मौत:कोरबा में कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा, सुबह मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08d1f848 af3e 4407 9721 4a582d777bad 1770282332286
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



08d1f848 af3e 4407 9721 4a582d777bad 1770282332286
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक मजदूर की 170 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मानिकपुर खदान से सटे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर वह कोयला चोरी करने खदान में गया था। इसी दौरान वह लगभग 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को खदान में मिला मजदूर का शव गिरा जब भगत काफी समय तक घर नहीं लौटा, तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को खदान में उसका शव गिरा हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचित किया गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। परिवार का कमाने वाला एकमात्र सदस्य था जानकारी के अनुसार, मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग थे और उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है, और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। एसईसीएल मानिकपुर खदान से सटे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादरमानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू जैसे कई गांव और शहर से लगी बस्तियां हैं। इन क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जाती है, जिसे छोटे होटलों, ढाबों और बस्तियों में बेचा जाता है। बताया गया है कि चोरी किए गए कोयले की सबसे अधिक आपूर्ति कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में की जाती है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059891
Views Today : 18
Views Last 7 days : 3116
Views Last 30 days : 8072
Total views : 77634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.