![]()
मरवाही में पुलिस ने एक पारिवारिक झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर हंसिया से आत्महत्या की धमकी दे रही 14 वर्षीय नाबालिग बालिका की जान बचाई। यह घटना सुबह 9 बजे शुरू हुई और लगभग 4 घंटे तक चली। बालिका पढ़ाई और मोबाइल चलाने की जिद पर परिजनों से नाराज हो गई थी। परिजनों, सहेलियों और शिक्षकों द्वारा समझाने के बावजूद जब बालिका ने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बच्ची को बचाया निरीक्षक रात्रे ने साहस दिखाते हुए दरवाजा तोड़ा, बालिका के हाथ से हंसिया छीना और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में प्रारंभिक जांच के बाद बालिका को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। उसे समझा-बुझाकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस मानवीय कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे एक बड़े पारिवारिक संकट को टाल दिया गया।
<
