Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में मुस्लिम समाज के भवन निर्माण पर आपत्ति:निगम की स्वीकृति के बाद भी सामुदायिक भवन पर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने,पुलिस ने संभाला मोर्चा
Breaking News

भिलाई में मुस्लिम समाज के भवन निर्माण पर आपत्ति:निगम की स्वीकृति के बाद भी सामुदायिक भवन पर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने,पुलिस ने संभाला मोर्चा

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 02 05 at 44622 pm 1 1770290347
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 02 05 at 44622 pm 1 1770290347
दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 इलाके में गुरुवार सुबह सामुदायिक भवन के भूमिपूजन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नगर निगम की ओर से मुस्लिम समाज के लिए प्रस्तावित सामाजिक भवन को स्वीकृति दी गई थी। इसके लिए राशि भी पास हो चुकी थी। भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह होना था, लेकिन स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, जिस परिसर में सामुदायिक भवन बनाया जाना है, वहां पहले से एक पुराना मंदिर भी मौजूद है। उनका आरोप है कि भवन बनने के बाद यहां खाने-पीने की व्यवस्था होगी। जिसमें नॉनवेज भोजन भी शामिल हो सकता है। जिससे मंदिर की आस्था को ठेस पहुंचेगी। इसी वजह से उन्होंने निर्माण का विरोध किया। पहले देखिए ये तस्वीरें… मुस्लिम पक्ष बोला- निगम से पैसा भी पास, न बने तो भी दिक्कत नहीं वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि, उन्होंने संवैधानिक तरीके से समाज के लिए सामुदायिक भवन की मांग की थी। नगर निगम से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन होना था, लेकिन विरोध के चलते कार्यक्रम रोकना पड़ा। मुस्लिम समाज के सैय्यद मुस्ताक ने कहा कि, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर भवन बनता है तो भी ठीक है, नहीं बनता है तो भी ठीक है। हम यहां वर्षों से भाईचारे के साथ रहते आए हैं। आगे भी शांति बनाए रखेंगे। हिंदू संगठन बोला- भूमिपूजन में हमें नहीं बुलाया हिंदू संगठन बजरंग दल के सहसंयोजक अजय सिंह ने आरोप लगाया कि, भूमिपूजन कार्यक्रम में हिंदू समाज के लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। केवल मुस्लिम समाज के लोग ही शामिल थे। उन्होंने कहा कि, यह भवन सिर्फ एक समुदाय के लाभ के लिए बनाया जा रहा है। इसलिए मोहल्लेवासियों ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा विवाद की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ समय के लिए झड़प जैसी स्थिति भी निर्मित हुई थी। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में माहौल शांत है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई और समाधान निकालने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060352
Views Today : 22
Views Last 7 days : 2876
Views Last 30 days : 7911
Total views : 78109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.