![]()
मरवाही में भालू के हमले से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मरवाही वनमंडल के दानीकुंडी जंगल में हुई, जब कुंवर सिंह भेलवा बीनने गए थे। 45 वर्षीय कुंवर सिंह पिता विशाल सिंह पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल कुंवर सिंह को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से जंगल में सतर्कता बरतने की अपील की है।
<
