Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार… कांग्रेस नेता सहित दो की मौत
Breaking News

भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार… कांग्रेस नेता सहित दो की मौत

By adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 02 2026 cg road accident congress leader death
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Road Accident: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। रास्ता भटकने के कारण एक कार खाई …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 01:52:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 01:52:13 AM (IST)

CG Road Accident: भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार... कांग्रेस नेता सहित दो की मौत
Road Accident: कोरबा में सड़क दुर्घटना, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल (AI Generated Image)

HighLights

  1. भारतमाला सड़क पर कार खाई में गिरकर पलटी
  2. शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा
  3. दो गंभीर घायल, अपोलो अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना (Road Accident) हो गई। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी समारोह में जा रहे थे चारों लोग

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे।

चारों लोग गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई।

खाई में गिरकर तीन बार पलटी कार

निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलटा। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दुर्घटना में भोला साहू और राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दोस्तों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में रखवाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.