![]()
अंबिकापुर | सर्व ब्राह्मण समाज महिला सरगुजा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। महिला विंग की अध्यक्ष माधुरी लता दुबे ने कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व सौंपे। इस दौरान समाज की एकजुटता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया। घोषित कार्यकारिणी में संरक्षिका के रूप में रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, इति चतुर्वेदी, नीलिमा मिश्रा व वसुधा तिवारी को जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष पद पर माधुरी लता दुबे, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति द्विवेदी, जयंती तिवारी, स्नेह लता दुबे, उपमा पांडेय, मनोरमा शुक्ला को शामिल किया है। सचिव का दायित्व रेनुका उपाध्याय को और सह- सचिव के रूप में अनुभा डबराल, बीना दुबे, मधु शर्मा, मिलन शर्मा व रीता चतुर्वेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयोजक मंडल में संतोष पांडेय, जया तिवारी, देवकी त्रिपाठी, शकुंतला पांडेय, पद्मा मिश्रा, संगीता चौबे, किरण मिश्रा को शामिल किया है।
<
