Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का सिर कुचला,शव को डैम में फेंका:शादी का दबाव बना रही थी, खैरागढ़ में मर्डर से पहले बनाए शारीरिक संबंध
Breaking News

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का सिर कुचला,शव को डैम में फेंका:शादी का दबाव बना रही थी, खैरागढ़ में मर्डर से पहले बनाए शारीरिक संबंध

By adminJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs23 1769522499
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs23 1769522499
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन आरोपी बॉयफ्रेंड शादी करने से इनकार कर रहा था। पीछा छुड़वाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड नाम रूपा साहू (21) है। जो सुपेला की रहने वाली थी। उसका हड़वा गांव निवासी आनंद वर्मा (21) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों को भी इसकी जानकारी थी। पहले भी रूपा शादी की बात करने आनंद के घर आ चुकी थी। इस दौरान आनंद ने रुपा को बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था। जिसके बाद वह दोबारा आई थी। दोनों डैम की ओर घूमने गए। जहां उन्होंने संबंध बनाए। इस दौरान रूपा ने शादी के दबाव बनाया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्साए आनंद ने पत्थर से सिर कुचल दिया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, आनंद वर्मा मेले में झूला चलाने का काम करता है। करीब तीन–चार साल पहले वह भिलाई के रामनगर में लगे मेले में गया था। वहीं उसकी मुलाकात रूपा से हुई, जहां दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगी। जो कि प्यार में बदल गई। यह बात दोनों के घरवालों को भी पता था। रूपा आनंद के घर भी आती थी। करीब तीन-चार महीने पहले रूपा शादी की बात करने आनंद के घर गई थी। लेकिन उसे आनंद ने बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था।26 जनवरी दोपहर हड़वा ​​​​​​डैम में एक लड़की की लाश मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही दूरी पर एक कैरी बैग मिला। जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल के दस्तावेज थे। इन्हीं दस्तावेजों से मृतिका की पहचान रूपा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी और सख्त चीज से कई बार हमला किया गया था। इससे अधिक खून बह गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। पता चला कि रूपा का आनंद से प्रेम संबंध था। पुलिस फौरन उसे हिरासत लिया। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि 25 जनवरी को रूपा घर आई थी। आरोपी बॉयफ्रेंड के मुताबिक, शाम को दोनों बाइक से डैम की ओर घूमने गए। जहां दोनों से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान रूपा आनंद पर शादी करने का दबाव बनाई। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। लगातार दबाव बनाने के कारण उसने पत्थर से रूपा के सिर पर हमला कर दिया। जिससे रूपा बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आनंद ने पत्थर से लगातार हमला कर रूपा की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से उसने दो गमछों से रूपा की कमर बांधी और एक बड़े पत्थर के साथ उसे डैम में फेंक दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:पत्ता गोभी की सब्जी खाए थे, CMHO पहुंचे स्कूल, एक छात्रा भर्ती

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060357
Views Today : 27
Views Last 7 days : 2881
Views Last 30 days : 7916
Total views : 78114
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.