Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, सेवाएं ठप:मनेंद्रगढ़ में पेंशनभोगी, किसानों और व्यापारी परेशान, शनिवार को अवकाश समेत लंबित मांगों पर अड़े
Breaking News

बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, सेवाएं ठप:मनेंद्रगढ़ में पेंशनभोगी, किसानों और व्यापारी परेशान, शनिवार को अवकाश समेत लंबित मांगों पर अड़े

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fbf40d00 c1b0 49b8 bd7c 65971c2b30db 1769502262593
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fbf40d00 c1b0 49b8 bd7c 65971c2b30db 1769502262593
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर देशभर के सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस देशव्यापी हड़ताल का एमसीबी जिले सहित पूरे देश में बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर देखा गया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक शाखाओं के बाहर सुबह से ही उपभोक्ता आते-जाते दिखे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनाना, पासबुक अपडेट और ऋण प्रक्रिया सहित अधिकांश बैंकिंग कार्य पूरी तरह बाधित रहे। विशेष रूप से बुजुर्गों, पेंशनभोगियों, किसानों और व्यापारियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग दूर-दराज के इलाकों से बैंक पहुंचे थे, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महीने के सभी शनिवार को छुट्‌टी घोषित करना शामिल है। कार्यभार और स्टाफ की कमी से बिगड़ा कार्य-जीवन संतुलन यूनियन का कहना है कि वर्तमान में बढ़ते कार्यभार, कर्मचारियों की कमी और लगातार दबाव के चलते बैंककर्मियों का कार्य-जीवन संतुलन बिगड़ रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन से कई बार चर्चा की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी मजबूरी के कारण कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उनका कहना है कि हड़ताल के लिए कर्मचारी नहीं, बल्कि सरकार और बैंक प्रबंधन जिम्मेदार होंगे। वहीं, बैंक बंद रहने से आम जनता में भी नाराजगी देखी गई, क्योंकि उन्हें जरूरी कामों के लिए बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.