Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार
Breaking News

बिलासपुर में सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार

By adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 02 2026 gold theft bilaspur news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Bilaspur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में सोने के जेवर के कारोबार में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तेलीपारा स्थित एक सराफा व्यापारी से करीब 36.8 …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 01:22:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 01:22:39 PM (IST)

बिलासपुर में सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार
बिलासपुर में सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार

HighLights

  1. खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताया
  2. बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही
  3. कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोने के जेवर के कारोबार में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तेलीपारा स्थित एक सराफा व्यापारी से करीब 36.83 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार हो गया।

पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताया

कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा रोड अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेलर्स के संचालक तुषार दोशी (44) ने पुलिस को बताया कि छह मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया। उसने अपना नाम कमलेश सोनी बताते हुए स्वयं को राम सिल्वर, 156-सी, दाउ जी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर, उदयपुर राजस्थान का संचालक बताया। उसने ने खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेन-देन के लिए भरोसा दिलाया।

बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही

आरोपित ने तुषार दोशी से 22 कैरेट सोने के जेवर लेकर उन्हें बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन जिनकी कीमत करीब 36.83 लाख रुपए बताई जा रही है बुक किए।

इसके बाद 20 मार्च 2024 को सोने के जेवर को कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित राम सिल्वर के पते पर भेज दिया गया। आरोपित ने जेवर मिलने के बाद 28 मार्च 2024 को पीड़ित के खाते में 6500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके बाद से न तो ना तो बाकि रकम का भुगतान किया और न ही सोने के जेवर वापस किए।

लगातार फोन करने पर आरोपी बातचीत से बचता रहा और बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने कहा-प्राइवेसी से अहम है फेयर ट्रायल:पत्नी के वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को पुख्ता सबूत मान सकता है फैमिली कोर्ट

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060363
Views Today : 33
Views Last 7 days : 2887
Views Last 30 days : 7922
Total views : 78120
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.