Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने चला बुलडोजर:सड़क किनारे लगी दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया, ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने की कार्रवाई जारी
Breaking News

बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने चला बुलडोजर:सड़क किनारे लगी दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया, ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने की कार्रवाई जारी

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 18 1 1770263864
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 18 1 1770263864
बिलासपुर में आवागमन बाधित होने और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई की गई। शहर के अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्रों को पहले ही ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया जा चुका है। इन इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे सेक्टर के रूप में तालापारा स्थित मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक की सड़क को शामिल किया गया है। यहां पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से अवैध अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया। एक माह तक चलेगा पायलट प्रोजेक्ट यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक चलेगा। इस दौरान मुख्य मार्गों से ठेला, गुमटी और चलित दुकानों को हटाया जाएगा, अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगेगी और ट्रैफिक बाधित करने वाली सभी संरचनाओं को हटाया जाएगा। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके। एएसपी बोले- ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने चल रहा अभियान एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि शहर को ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन के रूप में विकसित करने की दिशा में चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर क्रमशः उन्हें पूर्णतः ट्रैफिक वायलेशन फ्री घोषित किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को मगरपारा रोड में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने कहा-प्राइवेसी से अहम है फेयर ट्रायल:पत्नी के वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को पुख्ता सबूत मान सकता है फैमिली कोर्ट

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060364
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 7923
Total views : 78121
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.