Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पुलिसिंग सख्त, बीट गश्त फिर शुरू:तकनीकी जांच के चलते बीट प्रणाली हो गई थी सुस्त, तीन शिफ्ट में जवानों की चौकसी, मैदान में दिखेंगे हेडकांस्टेबल
Breaking News

बिलासपुर में पुलिसिंग सख्त, बीट गश्त फिर शुरू:तकनीकी जांच के चलते बीट प्रणाली हो गई थी सुस्त, तीन शिफ्ट में जवानों की चौकसी, मैदान में दिखेंगे हेडकांस्टेबल

By adminFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20260203 wa0174 1770156887
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20260203 wa0174 1770156887
बिलासपुर में पुलिसिंग में कसावट लाने और सूचना तंत्र मजबूत बनाने के लिए फिर से बीट प्रणाली की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत अपराधियों पर नजर रखने और वारदातों को रोकने के लिए जवान अब अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव नजर आएंगे। मंगलवार की शाम एसएसपी रजनेश सिंह ने बाइक सवार सभी बीट प्रभारियों को हरी झंडी दिखाकर फिल्ड में रवाना किया। जिले के सभी थानों में यह व्यवस्था मंगलवार से लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत तीन शिफ्ट में जवान बीट की निगरानी करेंगे। साथ ही संबंधित बीट में होने वाली आपराधिक गतिविधियों और गुंडे-बदमाशों की हरकतों पर नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में होने वाली चोरी जैसी वारदातों पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बीट व्यवस्था को थोड़े बदलाव के साथ जिले में फिर से शुरू किया गया है। नई व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि, बल की कमी के कारण हवलदारों को भी बीट पर लगाया गया है। जानिए… कैसी रहेगी नई बीट प्रणाली बल की कमी बन सकती है बड़ी चुनौती
नई व्यवस्था में बल की कमी बड़ी चुनौती है। इससे हवलदारों को बीट गश्त के बाद डायरी की जांच भी करनी होगी, जिसके चलते उन पर काम दबाव बढ़ेगा। इसे लेकर वो चिंतित हैं। अफसरों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में छोटे थानों में 2-3 और बड़े थाना क्षेत्रों में 4 बीट बनाई गई हैं। प्रत्येक बीट में एक समय पर 6 जवान गश्त पर रहेंगे। तीन शिफ्ट में कुल 24 जवान व्यस्त रहेंगे। इससे थाने का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, शिफ्ट खत्म होने के बाद बुलाने पर आरक्षक भी थाने आने में मनमानी कर सकते हैं। टेक्नीकल इनपुट और फुटेज के भरोसे थी पुलिस
बीते तीन साल से बीट व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। थानों की टीम पूरी तरह एसीसीयू के टेक्नीकल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज तथा गिने-चुने मुखबिरों के भरोसे सिमट कर रह गई थी। ऐसे अपराधों में मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे आदि का इस्तेमाल नहीं होने पर आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को काफी समय लग रहा था। शहर में 3 और ग्रामीण इलाकों में दो जवान करेंगे गश्त
एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि मानक कार्यप्रणाली के अनुसार प्रभावी रूप से बीट व्यवस्था लागू की गई है। शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण इलाकों में दो शिफ्ट में जवान गश्त करेंगे। इससे पुलिसिंग में कसावट आएगी। साथ ही आपराधिक घटनाओं की त्वरित जानकारी होगी। वहीं, अपराधियों पर नजर रखकर आपराधिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.