Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती
Breaking News

बिलासपुर में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती

By adminJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 01 2026 misdeed with baby 2026126 212857
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


क्षेत्र में रहने वाली छह साल की मासूम को चाॅकलेट दिलाने के बाहने लगरा में रहने वाला चंदू केंवट(26) अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया था। आरोपित ने मासूम क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 09:27:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 09:31:45 PM (IST)

बिलासपुर में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती
बिलासपुर में 6 साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म।

HighLights

  1. स्वजन ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।
  2. इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की।
  3. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। ग्राम लगरा में रहने वाले 26 साल के युवक ने छह साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसकी धमकियाें से डरी मासूम दिनभर गुमसुम रही। शाम को तबीयत बिगड़ने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई।

स्वजन ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। मासूम से दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली छह साल की मासूम को चाॅकलेट दिलाने के बाहने लगरा में रहने वाला चंदू केंवट(26) अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया था। आरोपित ने मासूम को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर भाग निकला।

इधर दर्द से तड़प रही मासूम दिनभर घर में गुमसुम रही। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां ने जब पूछताछ की तो सहमी मासूम ने चंदू की करतूत बता दी। स्वजन आनन-फानन में घायल मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे।

घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्वजन ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही टीआइ प्रदीप और उनकी टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सदमे में परिवार, गुमसुम है मासूम

  • इस हादसे के बाद बालिका के स्वजन सदमे में है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मासूम भी गुमसुम है।
  • डाॅक्टरों ने मासूम की देखरेख के विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वजन की भी काउंसिलिंग की गई है।
  • इस घटना की जानकारी मिलते ही मासूम के मोहल्ले में रहने वाले लोग भी आक्रोशित हैं।
  • इसके चलते पुलिस की टीम मोहल्ले में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
  • टीआई समेत पुलिस के अधिकारियों ने भी मासूम के परिवार वालों से बातचीत की है।
  • पुलिस की ओर से आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059886
Views Today : 13
Views Last 7 days : 3111
Views Last 30 days : 8067
Total views : 77629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.