Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस्तर में एग्जाम के चलते लाउडस्पीकर और DJ प्रतिबंधित:छात्रों की पढ़ाई में बाधा न हो, इसलिए प्रशासन का सख्त फैसला;विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छूट
Breaking News

बस्तर में एग्जाम के चलते लाउडस्पीकर और DJ प्रतिबंधित:छात्रों की पढ़ाई में बाधा न हो, इसलिए प्रशासन का सख्त फैसला;विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छूट

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 02 04t084935465 1770175178
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 02 04t084935465 1770175178
छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं को देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में लाउडस्पीकर, डीजे और अन्य तेज आवाज करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश के अनुसार, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक रहेगी। आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं और तेज आवाज के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में छूट मिलेगी। आदेश की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ अधिनियम की धारा 15 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई शामिल हो सकती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छूट हालांकि, विशेष परिस्थितियों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए छूट का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी या नगर दण्डाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति केवल आवश्यकता की जांच के बाद और सीमित अवधि के लिए ही दी जाएगी। यह आदेश पूरे परीक्षा काल तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.