Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया तिरंगा:स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान; 49 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Breaking News

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया तिरंगा:स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान; 49 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
87852a48 90dd 40fd 9c04 b87b5879b442 1769414244907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



87852a48 90dd 40fd 9c04 b87b5879b442 1769414244907
बलौदाबाजार में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया, जहां सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सांसद ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सांसद ने कलेक्टर और एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और रेडक्रॉस सहित कुल 10 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर ने किया, जबकि परेड 2 आईसी मेघनाथ बंजारे थे। इस दौरान आकाश में रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए, जो हर्ष और उल्लास का प्रतीक थे। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन सम्मानित सांसद ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों लक्ष्मी ठाकुर और सावित्री सोनी को सम्मानित किया। इसके अलावा, शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू और टेकराम वर्मा के परिजनों को भी श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारी-कर्मचारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकतंत्र सेनानियों रेखा आडिल, रमन अग्रवाल, दुलेचंद वर्मा और किरण देवी चौहान का भी सम्मान किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 49 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अलग-अलग विभागों की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति भी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां समारोह में स्कूली बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्धमान विद्यापीठ, द्वितीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलौदाबाजार, तृतीय स्वामी आत्मानंद एम.डी.व्ही., बलौदाबाजार को प्राप्त हुआ। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर, बलौदाबाजार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह विभागीय झांकियों में प्रथम स्थान कृषि और उद्यानिकी विभाग, द्वितीय जिला पुलिस, जबकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060355
Views Today : 25
Views Last 7 days : 2879
Views Last 30 days : 7914
Total views : 78112
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.