![]()
बलौदाबाजार जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के चक्रपाणि स्कूल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में 14 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरित किए। समारोह में पुलिस विभाग की झांकी को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता पर केंद्रित होने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला। यह झांकी पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में तैयार की गई थी। परेड मार्च में पुरुष पुलिस दल ने प्रथम और महिला पुलिस दल ने द्वितीय पुरस्कार जीता। इस वर्ष अपराध नियंत्रण, जांच में दक्षता और समाजोपयोगी कार्यों में विशिष्ट योगदान देने वाले 14 पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सांसद अग्रवाल ने इन सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। गणतंत्र दिवस समारोह में 14 पुलिसकर्मियों को सम्मान
पुरस्कृत किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक प्रणाली वैद्य (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक अजय झा (थाना प्रभारी कसडोल), उप निरीक्षक प्रियंस जॉन (यातायात शाखा), उप निरीक्षक संदीप बंजारे (थाना प्रभारी गिधपुरी), सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा (पुलिस कार्यालय), सहायक उप निरीक्षक पुष्पा राठौर (थाना भाटापारा ग्रामीण), प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल (थाना सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश मरकाम (यातायात शाखा सिमगा), आरक्षक सूरज बंजारे (थाना पलारी), आरक्षक अनवर कुर्रे (थाना गिधपुरी), आरक्षक राकेश शर्मा (थाना राजादेवरी), आरक्षक युगल किशोर ध्रुव (थाना सिमगा), आरक्षक रमाकांत साहू (रक्षित केंद्र) और आरक्षक सोमेश्वर खूंटे (पुलिस कार्यालय) शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को सम्मान से विभाग को गर्व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है और यह सभी को और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा। सांसद अग्रवाल ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण जिले की सुरक्षा और शांति की नींव है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
<
