Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पीएम जनमन सड़कों में खामियां, उप अभियंता निलंबित:बलरामपुर में निरीक्षण के बाद ठेकेदार को दोबारा काम का निर्देश
Breaking News

पीएम जनमन सड़कों में खामियां, उप अभियंता निलंबित:बलरामपुर में निरीक्षण के बाद ठेकेदार को दोबारा काम का निर्देश

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d7414e79 7987 4be8 8dd8 ba845548aa91 1770207319487
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d7414e79 7987 4be8 8dd8 ba845548aa91 1770207319487
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता केके कटारे ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पीएम जनमन सड़कों का दो दिवसीय गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह सड़कों की गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गईं। इसके बाद अधिकारियों ने सख्त निर्देश जारी किए और एक उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पीएम जनमन सड़कों के निर्माण से उनके दैनिक जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों के बनने से आवागमन में काफी सुधार हुआ है। धान मंडी तक अब ट्रैक्टर से पहुंच रहा माल पहाड़ी कोरवा समुदाय के बिफना राम एदगे ने बताया कि पहले उन्हें धान मंडी तक मोटरसाइकिल से जाना पड़ता था। अब सड़क बनने के बाद ट्रैक्टर से पूरा भार आसानी से मंडी तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने उठाई डामर मोटाई बढ़ाने की मांग पहाड़ी कोरवा समुदाय के सूखना हसदा और परमेश्वर हसदा ने सड़क में डामर की मोटाई बढ़ाने की मांग रखी। ग्रामीण गुरेन्दर ने बताया कि अब उनके आवास निर्माण के लिए ईंट और सीमेंट जैसी सामग्री भी जनमन सड़क के माध्यम से आसानी से पहुंच रही है। योजना की जानकारी नहीं होने पर अधिकारियों ने जताई चिंता निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई हितग्राहियों को यह जानकारी नहीं थी कि सड़क किस योजना के तहत बनाई जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता को जनमन योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। पंचायत बैठकों और वाल राइटिंग से प्रचार के निर्देश अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पंचायत बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वाल राइटिंग के माध्यम से योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए। पास्ता-चिलमखुर्द सड़क में डामर कार्य में गंभीर खामियां पास्ता-चिलमखुर्द पीएमजीएसवाई सड़क से बासीमुड़ा तक किए गए डामर कार्य में गंभीर खामियां पाई गईं। इस पर प्रमुख अभियंता के.के. कटारे और सीईओ भीम सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उप अभियंता निलंबित, ठेकेदार को दोबारा काम करने का आदेश अधिकारियों ने संबंधित उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को पूरी सड़क पर बिटुमिनस सरफेस (बीटी सरफेस) का कार्य दोबारा करने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ भी रहीं मौजूद निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नयनतारा तोमर भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060348
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2872
Views Last 30 days : 7907
Total views : 78105
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.