Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पीएचक्यू और गृह विभाग की लेटलतीफी उजागर:पहली बार राज्य को पुलिस पदक नहीं, जबकि जवानों ने बसवा समेत 286 नक्सलियों को मारा
Breaking News

पीएचक्यू और गृह विभाग की लेटलतीफी उजागर:पहली बार राज्य को पुलिस पदक नहीं, जबकि जवानों ने बसवा समेत 286 नक्सलियों को मारा

By adminJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origimages1643328051 1769553422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origimages1643328051 1769553422
जवानों की वीरता और साहस के लिए दिया जाने वाला राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) पहली बार राज्य की झोली में नहीं आया। जबकि पिछले साल राज्य के जवानों ने अपनी बहादुरी का लोहा मनवाते हुए नक्सली संगठन के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू, सीसी मेंबर मोडेम बालाकृष्णा, गौतम दादा, सुधाकर जैसे कई बड़े नक्सली लीडर को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने कई बड़े ऑपरेशन किए। बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में 30-35 नक्सली एक साथ मारे गए। बस्तर लगभग नक्सल मुक्ति की ओर है। अधिकांश जिलों से एसपी ने अपने बहादुर जवानों की सूची बनाकर पुलिस वीरता पदक के लिए पुलिस मुख्यालय को भेजा। पुलिस मुख्यालय से यह सूची गृह विभाग भेजी गई और वहां से केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजी जानी थी। लेकिन इसे भेजने में लेटलतीफी हो गई। इसी वजह से इस साल छत्तीसगढ़ इस महत्वपूर्ण पदक से चूक गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलों से पदक के लिए आवेदन पुलिस मुख्यालय को भेजा गया। वहां दस्तावेजों की जांच और नामांकित व्यक्ति की पड़ताल के बाद इन्हें गृह विभाग भेजा गया। गृह विभाग ने इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया। जिलों से पुलिस मुख्यालय में तय समय पर सभी आवेदन पहुंच गए थे, लेकिन यहां से गृह विभाग भेजने में देरी हुई। इसके बाद गृह विभाग में भी कागजी कार्रवाई में समय लग गया। जब तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास आवेदन पहुंचे, तब तक नाम तय हो चुके थे। इसलिए इस साल राज्य के किसी भी अधिकारी या जवान को पुलिस वीरता पदक नहीं मिल पाया। इस साल 11 अधिकारियों को मिला सेवा पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस साल राज्य के 11 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इसमें आईजी रामगोपाल गर्ग, डीआईजी शशि मोहन सिंह, आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, राजश्री मिश्रा, कमांडेंट निवेदिता पाल, मनीषा ठाकुर रावटे, एएसपी तारकेश्वर पटेल, उनैजा खातून अंसारी समेत अन्य शामिल हैं। इस बार वीरता पदक के लिए एक भी नाम शामिल नहीं है। जबकि पिछले साल नक्सल ऑपरेशन के लिए आईपीएस सुनील शर्मा, टीआई संदीप माडिले, शहीद जवान रामूराम नाग, कुंजाम जोगा, वंजाम भीमा सहित 14 लोगों को पुलिस पदक के लिए चुना गया था। इन्हें 26 जनवरी को पदक दिया गया। 12 साल बाद राज्य में हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर
राज्य में 12 साल बाद बस्तर के बाहर मैदानी इलाके में एनकाउंटर हुआ। डीएसपी हेमप्रकाश नायक की टीम ने भिलाई में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित जोश को मार गिराया। इसकी दंडाधिकारी जांच पूरी हो चुकी है। इस मामले में भी वीरता पदक मिलने की संभावना थी। इसी तरह एक साथ 31 नक्सलियों को मारने वाली तीन जिलों की डीआरजी टीम, बीजापुर की टीम, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा के एसपी व उनकी टीम भी वीरता पुरस्कार की हकदार मानी जा रही है। पिछले साल जवानों ने मुठभेड़ों में 286 नक्सलियों को मार गिराया, 700 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1600 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.