Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल
Breaking News

पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 02 2026 weather alert 202624 71050
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर अब प्रदेश के मौसम पर भी हल्का दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व पंजाब क्षेत्र में निचले स्तर पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को और दूसरा 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इनके अप्रत्यक्ष असर से प्रदेश में बादल छाने और हल्की मौसमी गतिविधियों की स्थिति बन सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना नहीं है।

राजधानी में भी बादलों की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ा पारा

दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर और राजनांदगांव में रिकार्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- MP Weather Alert: घने कोहरे, बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में मध्य प्रदेश, ग्वालियर-चंबल सहित कई संभागों में अलर्ट

ऐसा रहा तापमान

राजधानी में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रारोड में दिन का तापमान 28.4 और रात का 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से ऊपर है।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया, जहां अधिकतम 30.9 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.