Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति ने छोटे भाई संग मिलकर प्रेमी को मार डाला:पत्नी से अवैध संबंध के चलते महासमुंद में वारदात, देर रात मिलने गया, रंगे हाथों पकड़ाया
Breaking News

पति ने छोटे भाई संग मिलकर प्रेमी को मार डाला:पत्नी से अवैध संबंध के चलते महासमुंद में वारदात, देर रात मिलने गया, रंगे हाथों पकड़ाया

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
99542b53 b65d 4ea9 9359 ec2201032013 1770206896173
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



99542b53 b65d 4ea9 9359 ec2201032013 1770206896173
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को उसके पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर डंडे-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकूल साहू (33) की पत्नी और वाकेश साहू (27) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था, अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था। देर रात मिलने पहुंचा, रंगे हाथों पकड़ाया दरअसल, मंगलवार 3 फरवरी की रात को भी वाकेश साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। देर रात नकूल की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक नकूल को लग गई और उसने वाकेश को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी नकूल और वाकेश के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू (19) भी वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर वाकेश के सिर पर डंडे और ईंट से कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वाकेश ने दम तोड़ दिया।
सुबह घर के बाहर मिला शव बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश का शव पड़ा मिला। शव के आसपास खून के छींटे लगे ईंटों के टुकड़े भी मिले। मृतक के परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। नकूल ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नकूल साहू ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने नकूल और उसके भाई निर्मल से पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060355
Views Today : 25
Views Last 7 days : 2879
Views Last 30 days : 7914
Total views : 78112
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.