Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया था यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई
Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया था यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bce08ac2 7dca 4f44 9c54 60778c5c8ed0 1769426675334
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bce08ac2 7dca 4f44 9c54 60778c5c8ed0 1769426675334
रामानुजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूबीत सिंह (19 वर्ष) को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का है। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से आरोपी सूबीत सिंह, जो झारखंड के गढ़वा जिले के भण्डरिया थाना क्षेत्र के जनेवा गांव का निवासी है, बातचीत करता था। नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए बातचीत के दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया। इस झांसे में आकर आरोपी ने वर्ष 2024 से कई बार नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों ने बालिग होने पर शादी के लिए कहा, तो किया इनकार जब नाबालिग लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने आरोपी से अपनी बेटी से सगाई करने और उम्र पूरी होने पर शादी करने की बात कही। हालांकि, आरोपी ने नाबालिग से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूबीत सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059891
Views Today : 18
Views Last 7 days : 3116
Views Last 30 days : 8072
Total views : 77634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.