Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नशा सिर्फ आदत नहीं, अपराध की शुरुआत है: सिंह
Breaking News

नशा सिर्फ आदत नहीं, अपराध की शुरुआत है: सिंह

By adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 177028563769846a45dddd3 3c0b8c5c95424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 177028563769846a45dddd3 3c0b8c5c95424
भास्कर न्यूज | रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गुरुवार को थाना तमनार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत कोडकेल के स्कूल प्रांगण में आयोजित युवा संकल्प नशे से मुक्ति की पहल, नशामुक्त समाज जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आगाज–एक नई पहल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन ने कहा कि नशा सिर्फ आदत नहीं, बल्कि इससे अपराध की शुरूआत होती है। इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्कूली बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नशामुक्ति पर आधारित गीत नशा नाश की जड़ है भैया का लोकार्पण क्लैप बोर्ड के माध्यम से किया गया, जिस पर मिडिल स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कोटरापाली की लोककला संस्था अंगना के देवना द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया, जिसे देखकर ग्रामीण भाव-विभोर हो उठे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा अपराध की जड़ में नशा एक बड़ा कारण है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा नशा केवल शराब या गांजा तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वह आदत भी नशा है जो व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई। अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें: एसएसपी ने ग्रामीणों से अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने जिले में प्रचलित विभिन्न प्रकार के नशों पर विस्तार से चर्चा कर नशे के विरुद्ध एकजुट होकर सख्त सामाजिक माहौल तैयार करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी तमनार ने कोडकेल की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि जागृति नशामुक्ति समिति के माध्यम से सैकड़ों महिलाएं संगठित होकर नशे के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में युवा संकल्प नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आभार प्रदर्शन प्रेम कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक रामधन मल्लाह ने किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.