Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की
Breaking News

नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

By adminJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
879115b9 59bc 4cd2 890a 5509af52f8fe 1768994705552
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



879115b9 59bc 4cd2 890a 5509af52f8fe 1768994705552
छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने नगर निगम के एक टैंकर को निजी उपयोग में दिए जाने के आरोप पर एक निजी कॉलोनी में दबिश दी। कांग्रेसी पार्षद इस मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि टैंकर का उपयोग डेढ़ माह से एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के लिए किया जा रहा था। आरोप है कि धमतरी नगर निगम का यह टैंकर निगम क्षेत्र से बाहर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा की रोहरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के लिए पिछले डेढ़ महीने से लगातार इस्तेमाल हो रहा था। इस संबंध में आसपास के निवासियों और जागरूक नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर से शिकायत की थी, जिसके बाद वे पार्षदों के साथ मौके पर जायजा लेने पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप- निगम का टैंकर निजी काम में इस्तेमाल नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि नगर निगम का टैंकर पिछले डेढ़-दो महीने से सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति की निजी कॉलोनी में बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां वार्डों में पानी की किल्लत रहती है और पार्षदों की मांग पर भी टैंकर उपलब्ध नहीं होते, वहीं दूसरी ओर निजी काम के लिए टैंकर का उपयोग किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष बोले- जनप्रतिनिधि पद का दुरुपयोग कर रहे सोनकर ने यह भी बताया कि सेना भर्ती के दौरान नगर निगम ने टैंकरों की कमी का हवाला देकर आमदी नगर पंचायत से टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि धमतरी नगर निगम के टैंकर का उपयोग सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर कॉलोनी के बाउंड्री वॉल के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि वे अभी शहर से बाहर हैं। निगम लौटने पर वे इस मामले की जानकारी लेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

सलमा सुल्ताना हत्याकांड, जिम ट्रेनर ने पीटा, गला घोंटा:गोद में शव रखा, सिगरेट पीते एंकर का पसंदीदा गाना गुनगुनाता रहा, चश्मदीद ने खोले राज

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060347
Views Today : 17
Views Last 7 days : 2871
Views Last 30 days : 7906
Total views : 78104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.