![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बाइक सवार युवक 10 फीट गहरे दलदली नाले में गिर गया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया, लेकिन उसकी बाइक दलदल में समा गई। बाद में जेसीबी की मदद से बाइक को नाले से बाहर निकाला गया। यह घटना बुधवार को अंबेडकर चौक पुल के पास हुई। चंदनबिरही निवासी यशवंत साहू अपनी बाइक से रूद्री रोड की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद वे अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरे। युवक कड़ी मशक्कत के बाद खुद को दलदल से बाहर निकाला हादसे के बाद युवक ने किसी तरह खुद को दलदल से बाहर निकाला। हालांकि, उसकी बाइक नाले के गहरे दलदल में फंस गई थी और उसका सिर्फ पिछला हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। शिवा प्रधान ने जेसीबी की मदद से बाइक को दलदल से बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया था। प्रत्यक्षदर्शी हितेंद्र जैन ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा कट मारने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। उन्होंने यह भी बताया कि नाले में काफी दलदल है और इसकी कई सालों से सफाई नहीं हुई है। पुल से दलदल तक की ऊंचाई लगभग 10 फीट है और दलदल भी काफी गहरा है।
<
