Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:लोरमी-कोटा मार्ग पर 3 लोग गंभीर घायल, हाइवा पलटी
Breaking News

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:लोरमी-कोटा मार्ग पर 3 लोग गंभीर घायल, हाइवा पलटी

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9c1f873e 9594 456b bbf4 00a98d389188 1770290980433
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9c1f873e 9594 456b bbf4 00a98d389188 1770290980433
मुंगेली जिले से लगे बिलासपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र में लोरमी-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम उदयपुर के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, कोटा की ओर से आ रही गिट्टी-पत्थर से लदी हाइवा अनियंत्रित हो गई और लोरमी की ओर से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग हाइवा की चपेट में आने से दूर जा गिरे। बताया जा रहा है कि उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को किया रेफर घायलों की पहचान लोरमी के रामहेपुर वार्ड 15 निवासी अंजली जांगणे (16 वर्ष), प्रीति जांगणे (14 वर्ष) और उनके रिश्तेदार अजीत (26 वर्ष) पिता अगमदास टंडन, निवासी जुनापारा चौकी तेंदुवा मूर्तिकापा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति और अजीत को गंभीर चोटों के कारण मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्ची ने खुद बचाई जान दुर्घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही एक बच्ची ने हाइवा की तेज रफ्तार देखकर अपनी साइकिल छोड़कर जान बचाई। हालांकि, इस हादसे में उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जुनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने हाइवा को घटनास्थल से हटा लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060352
Views Today : 22
Views Last 7 days : 2876
Views Last 30 days : 7911
Total views : 78109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.