Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झगड़ा शांत कराने पर सहायक शिक्षक की पिटाई:छट्ठी कार्यक्रम के दौरान विवाद, युवकों को लड़ने से रोका तो मारपीट की
Breaking News

झगड़ा शांत कराने पर सहायक शिक्षक की पिटाई:छट्ठी कार्यक्रम के दौरान विवाद, युवकों को लड़ने से रोका तो मारपीट की

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
supela thana 1769455876
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



supela thana 1769455876
दुर्ग जिले में आपसी विवाद में उलझे युवकों को समझाना एक टीचर को भारी पड़ गया। छट्ठी कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे, जिन्हें टीचर संजय सिंह ने समझाकर शांत कराया। झगड़ा शांत कराने पर उन्हीं युवकों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित टीचर को आंख, दांत, कंधे, कान और कमर में चोटें आई हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद को सुलझाने की कोशिश की जानकारी के अनुसार, जलेबी चौक कैंप-01 भिलाई निवासी संजय सिंह कुशवाहा (35) तितुरडीह स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे 25 जनवरी को अपने मित्र पिंटू और अन्य लोगों के साथ ग्राम एम जामगांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे, जिन्हें संजय सिंह ने समझाकर शांत कराया। वापस लौटने के बाद विवाद रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद संजय सिंह अपने मित्रों के साथ सुपेला भिलाई स्थित लोहिया पेट्रोल पंप के पीछे संजय नगर मैदान में खड़े थे। इसी दौरान रोहित साहू उर्फ पदुम, अजय जोशी और शेखर निर्मलकर वहां पहुंचे और छट्ठी कार्यक्रम के दौरान अधिक बोलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शिक्षक द्वारा विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से लगी गंभीर चोट पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में शिक्षक के दाहिनी आंख के पास, दांत, कंधे, कान, मुंह और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पिंटू लहरी, गोविंद सोनवानी और वीरेंद्र बंभोले ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:पत्ता गोभी की सब्जी खाए थे, CMHO पहुंचे स्कूल, एक छात्रा भर्ती

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060358
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2882
Views Last 30 days : 7917
Total views : 78115
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.