![]()
जांजगीर-चांपा जिले में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 99 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से यह राशि ली गई। अकलतरा निवासी 24 वर्षीय शंकर कुमार बांधी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के सीतागोटा निवासी विजय कुमार ने उन्हें 10 दिनों के भीतर कुटुंब न्यायालय मुंगेली में चपरासी की नौकरी दिलाने का वादा किया था। झांसे में आकर अकाउंटर में ट्रांसफर किए 99 हजार विजय कुमार का ‘छत्तीसगढ़ ऑल सर्विस’ के नाम से एक कार्यालय भी था। शंकर ने उसके बहकावे में आकर वर्ष 2023 में अपने फोन पे के माध्यम से विजय के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 99 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी शंकर को न तो नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। जब उसने विजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे शंकर ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। अकलतरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज अकलतरा थाने में इस मामले में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
