![]()
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को पुलिस ने क्रेटा कार से 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसे ओडिशा से कुनकुरी-नारायणपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 55 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला नारायणपुर क्षेत्र के रानीकोंबो की है। दरअसल, 20 जनवरी 2026 की तड़के 3 से 4 बजे के बीच थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से कार में गांजा लोडकर तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक सफेद क्रेटा कार में गांजा ओडिशा से कुनकुरी-नारायणपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। कार को घेराबंदी कर रोका इस सूचना पर थाना नारायणपुर और थाना बगीचा की संयुक्त टीम तुरंत एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने कार की चेकिंग के लिए ग्राम रानीकोंबो के मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार (क्रमांक UP-32-HF-0299) को घेराबंदी कर रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। कार की सीट के नीचे और डिक्की में मिला 180 पैकेट गांजा तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे और डिक्की में कारपेट के नीचे पीली प्लास्टिक टेप से लिपटे कुल 180 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इसका कुल वजन 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शान मोहम्मद उर्फ सानू (22 वर्ष), निवासी जगदीशपुर, मानपुरलाल, लखनऊ (उ.प्र.) और सुहैल अहमद (19 वर्ष), निवासी सरौरकला, कमलापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर (उ.प्र.) के रूप में बताई। ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के मलकानगिरी से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर लखनऊ के एक तीसरे तस्कर की भी पुलिस ने पहचान कर ली है, जिसने गांजा मंगवाया था। पुलिस द्वारा उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ धारा 20(बी)(2)(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा और नशे में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। महासमुंद में ट्रक से मिला 4.75 करोड़ का गांजा दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस ने 4.75 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया था। जिसे ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। …………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 6 करोड़ का गांजा जब्त…1700KM का स्मगलिंग रूट:नारियल भूसे की बोरियों में छिपाया, ओडिशा से लोडिंग; छत्तीसगढ़-UP पार कर राजस्थान में थी डिलीवरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 6 करोड़ रुपए है। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर…
<
