Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, दो गिरफ्तार
Breaking News

जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, दो गिरफ्तार

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b000f220 f108 49fb 8abf 433f7b900879 1770211685179
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b000f220 f108 49fb 8abf 433f7b900879 1770211685179
छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना थाना बगीचा क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को थाना बगीचा में 16 वर्षीय नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह 24 जनवरी 2026 से अपने परिजन के यहां बगीचा क्षेत्र में आई हुई थी। 2 फरवरी की रात वह अपने भाई के साथ पास के गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (करमा नृत्य) में शामिल होने गई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नाबालिग के मोबाइल पर एक परिचित युवक का फोन आया। युवक ने उससे मिलने की बात कही। परिचित होने के कारण नाबालिग अपनी सहेली के साथ उससे मिलने बाहर आई। मौके पर युवक मोटरसाइकिल से पहुंचा और नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान मकान में ले गया। पुलिस के मुताबिक, सुनसान मकान में नाबालिग के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के समय आरोपी का एक सहयोगी मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था। इसी बीच, नाबालिग के परिजन उसकी तलाश करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों को देखकर दोनों आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना बगीचा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर मुख्य आरोपी सुरेश यादव (26 वर्ष) और उसके साथी संजय यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। इस मामले में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.