![]()
भास्कर न्यूज | जांजगीर मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में सोमवार 26 जनवरी को न्यूवोको पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र कमलेश जायसवाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले छात्र ने 12 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें छात्र ने स्कूल के प्राचार्य सुमंतो विश्वास और शिक्षक अनुपम पाल पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को आरसमेटा-मुलमुला रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब शाम 4 बजे समझाइश पर चक्काजाम समाप्त हुआ। थाना प्रभारी पारस पटेल ने अनुसार मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट पर लिखी हैंडराइटिंग की जांच भी की जाएगी। छात्र ने नोट में लिख- पिता के पास सबूत छात्र ने नोट में लिखा है कि उसके पिता के पास प्रमाण हैं कि दोनों (प्राचार्य और शिक्षक) ने उसके साथ कितना दुर्व्यवहार किया है। वह उसी स्कूल में केजी-1 से पढ़ता आ रहा था। जब वह 11वीं में फेल हुआ, तब मजबूरी में एक साल के लिए स्कूल बदलना पड़ा। उसने लिखा है कि उसकी पूरी जिंदगी खराब कर दी। उसने माता-पिता के लिए बड़े-बड़े सपने देखे थे।
<
