Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़-तेलंगाना बिजली विवाद; 3,600 करोड़ के बकाया पर सुलह की उम्मीद, रायपुर आएंगे तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री
Breaking News

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बिजली विवाद; 3,600 करोड़ के बकाया पर सुलह की उम्मीद, रायपुर आएंगे तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री

By adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 02 2026 3600 crore power dues dispute may head
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच पिछले छह वर्षों से चला आ रहा 3,600 करोड़ के बकाया बिजली बिल का विवाद अब सुलह की दिशा में आगे बढ़ सकता है। तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल की है। कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत या मार्च में तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री एक उच्च स्तरीय टीम के साथ रायपुर पहुंचेंगे।

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2000 में मात्र 1,400 मेगावाट क्षमता वाला यह राज्य आज 30,000 मेगावाट उत्पादन कर रहा है, जबकि घरेलू मांग सिर्फ 6,800 मेगावाट है। वर्तमान में राज्य दिल्ली, यूपी और कर्नाटक समेत कई राज्यों को बिजली बेच रहा है। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत 60 हजार घरों को सोलर पैनल से लैस कर अक्षय ऊर्जा की ओर कदम भी बढ़ा दिए हैं।

नियामक आयोग में टली सुनवाई

राज्य विद्युत नियामक आयोग में इस मामले पर 23 जनवरी को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी थी। हालांकि, राज्य पावर कंपनी के आग्रह पर आयोग ने सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब इस प्रकरण पर अप्रैल में विचार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पावर कंपनी ने यह कदम तेलंगाना सरकार की ओर से आए वार्ता के प्रस्ताव के बाद उठाया है, ताकि कानूनी प्रक्रिया से पहले आपसी सहमति की संभावना तलाशी जा सके।

विवाद की जड़ : 3,600 करोड़ बनाम 2,100 करोड़

यह विवाद तत्कालीन डा. रमन सिंह सरकार के समय हुए एक समझौते से शुरू हुआ था, जिसके तहत कोरबा के मड़वा प्लांट से तेलंगाना को 1,000 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति की जानी थी। राज्य पावर कंपनी के अनुसार, बकाया राशि बढ़कर 3,600 करोड़ हो गई है। वहीं पूर्व में तेलंगाना बिजली बोर्ड ने केवल 2,100 करोड़ का बकाया स्वीकार किया था और इसे किस्तों में देने की बात कही थी, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। भुगतान नहीं होने के कारण कंपनी ने बिजली आपूर्ति पहले ही बंद कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059891
Views Today : 18
Views Last 7 days : 3116
Views Last 30 days : 8072
Total views : 77634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.