Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ का एक थाना ऐसा, जहां हवालात में कोई बंद ही नहीं हुआ
Breaking News

छत्तीसगढ़ का एक थाना ऐसा, जहां हवालात में कोई बंद ही नहीं हुआ

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig download 1769375420
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig download 1769375420
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का सोनपुर थाना। यहां की हवालात में आज तक कोई बंद नहीं हुआ। वजह है कि इसके अंतर्गत आने वाले 63 गांव में कभी चोरी-लूट जैसी घटनाएं तक नहीं हुईं। 2020 मेंं बने इस थाने के अंतर्गत 63 गांव आते हैं। इन गांवों में करीब 1500 लोग रहते हैं। नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां अभी तक 36 केस दर्ज हुए हैं। ये सभी नक्स​ली मुठभेड़ से जुड़े हुए हैं। जब इस थाने के गांवों में भास्कर पहुंचा तो लोगों ने बताया कि हमने कभी ताला खरीदा ही नहीं। गांव में अगर छोटा विवाद होता भी है तो हम सभी मिलकर निपटा लेते हैं। थाने का दरवाजा हमने कभी नहीं देखा। हवालात का दरवाजा मतपेटियों के लिए खुला
सोनपुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार तामो बताते हैं कि यहां 23 लोग तैनात है। थाने में आज तक कोई शिकायत लेकर तक नहीं आया। यहां न ताे जमीन विवाद होता है और न किसी तरह का झगड़ा। अधिकतर गांवों में आदिवासी रहते हैं। वे इतने सीधे हैं कि किसी से तेज आवाज में भी बात नहीं करते। हवालात भी पांच साल में केवल एक बार ही खुला। पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटियों को यहीं रखा गया था। उसके निशान आज भी हवालात का दरवाजा देखने को मिल जाएंगे। यही वजह है कि हवालात हमेशा खुली रहती हैं। हमने कभी यहां ताला तक नहीं लगाया। लोग बोले-घर में नहीं लगाते ताले गरपा की रहने वाली सुकमती मेटामी बताती हैं कि हमारे गांव के किसी घर में कभी ताले नहीं लगते। अगर कोई बीमार हो जाता है और मजबूरी में किसी को बाहर जाना पड़ता है तो पूरा गांव उस घर की रखवाली करता है। कभी किसी वजह से कोई आपस में लड़ता है तो पंच लोग बैठकर जो निर्णय लेते हैं, उसे सभी मानते हैं। हमें तो पता भी नहीं है कि हमारे गांव के लिए कोई थाना भी है। पुलिस वाले कभी एक-दो महीने में दिखते हैं तो हमें यही लगता है कि वे नक्सलियों को खोज रहे होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059886
Views Today : 13
Views Last 7 days : 3111
Views Last 30 days : 8067
Total views : 77629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.