![]()
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में सशस्त्र नक्सलवाद की कोई जगह नहीं है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने विचारों की अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता भारत के संविधान में निहित है। विजय शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी आह्वान किया है कि सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का समय निर्धारित किया है। शर्मा ने कहा कि वे पूर्ण विश्वास के साथ कह रहे हैं कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। देश में बस्तर की अलग पहचान
गृहमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, बस्तर के कई ऐसे इलाकों में जहां दशकों से तिरंगा नहीं फहरा था, वहां तिरंगा फहराया गया है। उन्होंने कहा कि समूचा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। सरकार का संकल्प है कि बस्तर के हर कोने में भारत का संविधान पूरी तरह लागू किया जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद समाप्त हो रहा है, इसका पहला श्रेय वहां की जनता को जाता है। दूसरा श्रेय हमारे जवानों के भुजाओं की ताकत को है। शर्मा ने कहा कि कोई शिक्षा दूतों को मारे, नदी किनारे बम प्लांट करे, सड़क व पुल पुलिया में बम लगा दे, ऐसे लोगों के लिए लोकतंत्र में जगह नहीं है। गृहमंत्री ने कर्रेगट्टा में हुए आईडी ब्लास्ट में 10 जवानों के घायल होने को लेकर कहा कि कर्रेगट्टा पहाड़ में नक्सलियों के साम्राज्य को पुलिस ने नेस्तनाबूद कर दिया था। बौखलाहट से नक्सलियों ने उसी स्थान पर आईडी प्लांट किया था। हमारे जवानों का बेहतर उपचार चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
<
