Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे कल:दो दिन नक्सल अभियान की करेगी समीक्षा, बस्तर पंडूम समापन में होंगे शामिल
Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे कल:दो दिन नक्सल अभियान की करेगी समीक्षा, बस्तर पंडूम समापन में होंगे शामिल

By adminFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 7 21759505211 1770343360
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 7 21759505211 1770343360
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से शुरू होगा। वे 7 से 9 फरवरी तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद (LWE) की स्थिति, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे शहर स्थित अपने प्रवास स्थल जाएंगे। रात करीब 8 बजे वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक 8 फरवरी को अमित शाह वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक, CRPF, BSF, ITBP और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशनों, सुरक्षा बलों की रणनीति, इंटेलिजेंस इनपुट और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा। गृह मंत्री शाह राज्य सरकार के साथ विकासात्मक योजनाओं और केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 9 फरवरी को पहुचेंगे बस्तर 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला को समर्पित है। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का यह दौरा सुरक्षा और विकास, दोनों दृष्टि से राज्य के लिए अहम माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:पत्ता गोभी की सब्जी खाए थे, CMHO पहुंचे स्कूल, एक छात्रा भर्ती

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060361
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2885
Views Last 30 days : 7920
Total views : 78118
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.