Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खूबसूरत DSP और कारोबारी के रिश्‍ते बने सुर्खी, डायमंड रिंग, चेन, दो करोड़ रुपए लुटाने के बाद अब लगाए संगीन आरोप
Breaking News

खूबसूरत DSP और कारोबारी के रिश्‍ते बने सुर्खी, डायमंड रिंग, चेन, दो करोड़ रुपए लुटाने के बाद अब लगाए संगीन आरोप

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 12 2025 raipur news businessman
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Raipur News: रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा के बीच विवाद बढ़ गया है। कारोबारी टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों की ठगी का आरोप लगाया है। वहीं डीएसपी कल्पना के पिता ने भी टंडन के खिलाफ बिजनेस लेन-देन को लेकर चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है।

Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 07:23:54 PM (IST)

Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 08:39:05 PM (IST)

खूबसूरत DSP और कारोबारी के रिश्‍ते बने सुर्खी, डायमंड रिंग, चेन, दो करोड़ रुपए लुटाने के बाद अब लगाए संगीन आरोप
होटल कारोबारी और डीएसपी के बीच करोड़ों के लेन-देन को लेकर गरमाया विवाद

HighLights

  1. रायपुर में हाई-प्रोफाइल विवाद सामने आया है
  2. डीएसपी और कारोबारी आमने-सामने आए
  3. दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा के बीच विवाद बढ़ गया है। कारोबारी टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों की ठगी का आरोप लगाया है। वहीं डीएसपी कल्पना के पिता ने भी टंडन के खिलाफ बिजनेस लेन-देन को लेकर चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए और इन्हीं आरोपों के चलते मामला चर्चाओं में है, हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है।

कैसे बढ़ी दोस्ती, फिर विवाद बना मामला

जानकारी के मुताबिक, 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा महासमुंद में पदस्थ थीं। इसी दौरान एक परिचित बैचमेट ने उन्हें होटल कारोबारी दीपक टंडन से मिलवाया। मुलाकात के दो दिन बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद मिलना-जुलना बढ़ गया। माना में ट्रांसफर होने के बाद दोनों और करीब आए। घर आना-जाना बढ़ा और परिवारों में भी परिचय हो गया।

दीपक टंडन के मुताबिक, वे इस दोस्ती को बिजनेस में सहायक मानते थे, जबकि दूसरी ओर कल्पना वर्मा बिजनेस शुरू करने की सोच रखती थीं। इसी नजदीकी के बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई बिट्टू के लिए मदद की बात कही। बाद में 2023 में रायपुर के एटमास्फेरिया रेस्टोरेंट की 45 लाख की डील की शुरुआत हुई। कल्पना ने वित्तीय तंगी बताई तो टंडन ने उनके पिता के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

naidunia_image

डील टूटी, चेक बाउंस हुआ और रिश्ता बिगड़ा

डील आगे नहीं बढ़ सकी। जब टंडन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो दूसरी तरफ से चेक दिए जाने से इनकार कर दिया गया। कुछ दिन बाद टंडन की पत्नी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज करा दिया गया। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच, कारोबारी का दावा है कि डीएसपी लगातार पैसों और कीमती सामान की मांग करती रहीं। टंडन ने यह भी आरोप लगाया कि 2021 से 2025 के बीच उन्होंने दो करोड़ रुपये कैश, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, पांच लाख की सोने की चेन और टाप्स, एक लाख का ब्रेसलेट और एक इनोवा क्रिस्टा कार कल्पना को दी।

तलाक का दबाव और ब्लैकमेलिंग का आरोप

टंडन के अनुसार, डीएसपी कल्पना ने वॉट्सएप पर उनसे पत्नी से तलाक लेने तक को कहा। नजदीकियां बढ़ने से उनके पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा हुआ। कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने लेन-देन की शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो डीएसपी ने उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में दी शिकायत में वॉट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत सौंपने का दावा किया है।

डीएसपी के परिवार ने किया पलटवार

दूसरी ओर, डीएसपी कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने दो महीने पहले पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए टंडन पर बिजनेस का पैसा न लौटाने और चेक बाउंस करने का आरोप लगाया है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ‘ब्लैकआउट’ से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 17, 2026

6 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स, ‘बड़ी मां’ समेत सभी 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार;अपील खारिज

May 17, 2026

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070740
Views Today : 93
Views Last 7 days : 1387
Views Last 30 days : 3879
Total views : 92293
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.