Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » क्रिकेट: भेड़ीमुड़ा ने कोड़केल खजरी को 27 रन से हरा दिया
Breaking News

क्रिकेट: भेड़ीमुड़ा ने कोड़केल खजरी को 27 रन से हरा दिया

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 177020991369834279605a8 whatsappimage20260204at61825pm
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 177020991369834279605a8 whatsappimage20260204at61825pm
​तमता | पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खरकट्टा में बीते 17 जनवरी से चल रही ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार देर शाम समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में भेड़ीमुड़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोड़केल खजरी की टीम को 27 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे और देर शाम तक रोमांच बना रहा। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर भेड़ीमुड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 8 ओवरों के मैच में भेड़ीमुड़ा की टीम ने संयमित और समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। छोटे लक्ष्य के बावजूद टीम ने हर रन के लिए संघर्ष किया और विपक्षी टीम को जीत के लिए 46 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोड़केल खजरी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भेड़ीमुड़ा के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ घातक गेंदबाजी की, जिसके सामने कोड़केल खजरी के बल्लेबाज टिक नहीं सके। एक-एक रन के लिए जूझती नजर आई पूरी टीम 7.5 ओवरों में मात्र 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम ने जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059886
Views Today : 13
Views Last 7 days : 3111
Views Last 30 days : 8067
Total views : 77629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.