Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कुटरा स्कूल के वार्षिकोत्सव में 78 लाख के कार्यों का लोकार्पण
Breaking News

कुटरा स्कूल के वार्षिकोत्सव में 78 लाख के कार्यों का लोकार्पण

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 17692588426974bf5ab0f9a 88777
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 17692588426974bf5ab0f9a 88777
भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के कुटरा में राम सरकार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में शिक्षा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा की नींव केवल भवन खड़ा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पाठक ईंदिरा शुक्ला, सहकारी समिति अध्यक्ष राजू कश्यप, सरपंच रामधन कश्यप और शाला विकास समिति अध्यक्ष देवी निर्मलकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर हायर सेकेंडरी, पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल के लिए 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेन्द्र साहु ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2008 में हाईस्कूल की स्थापना तो हो गई थी, लेकिन कुटरा में विवाद और अतिक्रमण की स्थिति के कारण छह वर्षों तक भवन निर्माण नहीं हो सका। वर्ष 2014 में तत्कालीन सरपंच राजू कश्यप और ग्रामीणों के आग्रह पर स्कूल की नींव रखी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया और शांति का मार्ग अपनाया। इसकी वजह से गांव में शिक्षा और विकास से जुड़ी कई संस्थाओं का रास्ता खुला। उन्होंने बताया कि कन्या छात्रावास के लिए पहले 1.40 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, लेकिन भूमि विवाद के कारण निर्माण नहीं हो पाया। अब शासन ने 2.75 करोड़ रुपए की नई स्वीकृति दी है। इस बार पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिससे निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी। कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, अमृत कश्यप, विदुर कश्यप, छोटेलाल सूर्यवंशी, रामेश्वर कश्यप, मनमोहन कश्यप, गजानंद खरे, पवन दिनकर, प्रह्लाद कश्यप और देवी कश्यप सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुटरा राम सरकार हायर सेकेंडरी स्कूल में उपस्थित जनप्रतिनिधि व शिक्षक।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059891
Views Today : 18
Views Last 7 days : 3116
Views Last 30 days : 8072
Total views : 77634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.