Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस नेता और रसूखदार पड़ोसी ने थाने में मचाया हंगामा:गाड़ी पार्किंग के विवाद में चली तलवार, दोनों पक्ष पहुंचे थाने;TI पर भड़के नाराज SSP
Breaking News

कांग्रेस नेता और रसूखदार पड़ोसी ने थाने में मचाया हंगामा:गाड़ी पार्किंग के विवाद में चली तलवार, दोनों पक्ष पहुंचे थाने;TI पर भड़के नाराज SSP

By adminFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1770202334 comp 18 1770199244
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 18 1770199244
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने रसूखदार पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा। जहां दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करते रहे और धमकियां देते नजर आए। प्रारंभिक स्तर पर थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी मिलने पर एसएसपी नाराज हो गए और टीआई को फटकार लगाते हुए दोनों पक्षों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच की है। कोटा के चंडी माता चौक के पास पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महराज और पड़ोसी राम सोनी के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान संतोष मिश्रा ने राम सोनी के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मारने लगा। इसके बाद वह घर के भीतर घुसने लगा। बीच-बचाव के दौरान राम सोनी ने संतोष को जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर राम सोनी के परिजन बाहर आए और विवाद शांत कराया। इसके बाद संतोष मिश्रा वहां से चला गया। तलवार लेकर लौटकर आया, राम सोनी पर किया हमला कुछ देर बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर वापस पहुंचा और राम सोनी पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए राम सोनी ने हाथ से तलवार रोकने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय मौके पर मौजूद परिजन और आसपास के लोग बीच-बचाव करते दिखे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में भी हुआ हंगामा, गाली-गलौज और धमकी विवाद की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गया। इसके बाद थाना परिसर में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस लगातार समझाइश देने की कोशिश करती रही। थाने का वीडियो वायरल, CCTV फुटेज भी सामने आया घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है, साथ ही CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल राम सोनी, भाजपा नेता विकास सिंह, उनके साथी और संतोष मिश्रा गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। CCTV फुटेज में राम सोनी, विकास सिंह और उनके साथी संतोष मिश्रा और उसके साथियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि थाना परिसर में लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं। एक सिपाही उन्हें रोकने की बजाय कैमरा लगे होने की बात कहते हुए बाहर जाने को बोलता नजर आया। SSP ने टीआई को लगाई फटकार इस घटना की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को मिली तो उन्होंने टीआई नरेश चौहान से रिपोर्ट ली। टीआई ने एसएसपी को गुमराह करते हुए विवाद को थाना परिसर से बाहर का बताया। एसएसपी ने इस पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थाना परिसर में इस तरह की हुज्जतबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून सबके लिए बराबर- SSP एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि थाने के भीतर और बाहर मारपीट की घटना हुई है, जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और थाने में अनुशासनहीनता करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

कोरिया साहू संघ के अध्यक्ष का चुनाव 25 को

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.