![]()
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर वन परिक्षेत्र के कुर्री गांव में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद ग्रामीण का कंकाल मिला, जिससे इलाके में इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने कंकाल के पास मिली खोपड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। कंकाल के पास बांस पड़े होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बांस काटने पहाड़ी पर गया था, जहां वह तेंदुए का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण रविवार (1 फरवरी) की शाम अपनी बेटी के घर से भानुप्रतापपुर के पास कोर्राम पारा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार शाम को मृतक के दामाद को पहाड़ी क्षेत्र में उसके कपड़े दिखाई दिए। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आसपास तलाश की, जिसके बाद पहाड़ी पर मृतक की खोपड़ी बरामद हुई। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग की टीम मृतक के शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
<
