Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कहीं प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, कहीं पत्नी ने रचा पति की मौत का जाल… खून से लाल हुई मोहब्बत
Breaking News

कहीं प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, कहीं पत्नी ने रचा पति की मौत का जाल… खून से लाल हुई मोहब्बत

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 02 2026 cg crime triple murders
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Crime News: छत्तीसगढ़ में रिश्तों के कत्ल की तीन खौफनाक वारदातें सामने आई हैं। कोरबा में प्रेमी-प्रेमिका की गर्दन रेती गई, अंबिकापुर में पत्नी ने प …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 11:24:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 11:24:09 PM (IST)

CG के तीन जिलों में रिश्तों का कत्ल: कहीं प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, कहीं पत्नी ने रचा पति की मौत का जाल... खून से लाल हुई मोहब्बत
छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में मौत का तांडव, टूटी सांसें और उजड़े परिवार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. कोरबा में विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर खुदकुशी की
  2. अंबिकापुर में पत्नी ने फेसबुक प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
  3. CG के जगदलपुर में वृद्ध ने पत्नी को मार खुद भी लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख जिलों कोरबा, अंबिकापुर और जगदलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं घटी हैं। इन मामलों में कहीं प्रेम त्रिकोण, कहीं सोशल मीडिया की दोस्ती और कहीं घरेलू कलह ने हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। इन घटनाओं ने न केवल समाज में सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया है।

कोरबा: भारतमाला रोड पर खूनी खेल

उरगा थाना क्षेत्र के संडैल नाले के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे रूह कंपा देने वाली घटना हुई। बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय विवाहित युवक शुभम नायडू अपनी प्रेमिका प्रिया (22) के साथ कोरबा पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर शुभम ने धारदार हथियार से प्रिया का गला रेत दिया और फिर उसी हथियार से अपनी भी गर्दन काट ली। शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिया ने साहस दिखाते हुए डायल 112 और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

अंबिकापुर: फेसबुक प्रेमी के लिए उजाड़ा सुहाग

बलरामपुर पुलिस ने प्रधान आरक्षक विश्वनाथ केरकेट्टा (51) की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। विश्वनाथ की दूसरी पत्नी क्लास्टिका ने अपने फेसबुक प्रेमी विवेक टोप्पो के साथ मिलकर 14 जनवरी को पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और शव को सेंदूर नदी की रेत में दफन कर दिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जगदलपुर: कलह ने ली बुजुर्ग दंपती की जान

जगदलपुर के बैलाबाजार में घरेलू विवाद ने एक और बलि ले ली। 73 वर्षीय पूर्व ट्रक चालक तारा सिंह ने अपनी बीमार पत्नी विजय कौर (71) के सिर पर हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद तारा सिंह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में अन्य परिजन सो रहे थे, जिन्हें सुबह इस दोहरी मौत का पता चला।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.