Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कसडोल में छात्रों ने कारों से किया स्टंट…VIDEO:फेयरवेल पार्टी के बाद 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स सड़कों पर निकले, कार के विंडो से लटके
Breaking News

कसडोल में छात्रों ने कारों से किया स्टंट…VIDEO:फेयरवेल पार्टी के बाद 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स सड़कों पर निकले, कार के विंडो से लटके

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11 4 1770272623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 11 4 1770272623
बलौदाबाजार के कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को विदाई पार्टी के बाद 11वीं और 12वीं के छात्रों ने कारों से स्टंट किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र चलती कार की खिड़की से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टंट के दौरान सड़क पर आवागमन बाधित हुआ, लेकिन मौके पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा कि स्टंट करने वाले कई छात्र नाबालिग हैं। साथ ही उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी घटना सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल से जुड़े आयोजनों में इस तरह की अनुशासनहीनता गंभीर चिंता का विषय है। हाल के दिनों में स्कूल आयोजनों के दौरान लगातार गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। भाटापारा के एक स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। वहीं ग्राम खैरा के एक स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र पर एयरगन से फायरिंग का मामला भी दर्ज हुआ था। इन घटनाओं ने स्कूल आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सख्त कार्रवाई और दिशा-निर्देश की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में स्कूल आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल इस मामले में पुलिस या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:पत्ता गोभी की सब्जी खाए थे, CMHO पहुंचे स्कूल, एक छात्रा भर्ती

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060355
Views Today : 25
Views Last 7 days : 2879
Views Last 30 days : 7914
Total views : 78112
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.