Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ओरसा बस हादसे में एक और घायल की मौत:छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर हुए हादसे में अब तक 11 मौत, मृतक की पत्नी-बच्चे का इलाज जारी
Breaking News

ओरसा बस हादसे में एक और घायल की मौत:छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर हुए हादसे में अब तक 11 मौत, मृतक की पत्नी-बच्चे का इलाज जारी

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 18 at 162644 1769491619
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 18 at 162644 1769491619
छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के ओरसा घाट में एक सप्ताह पूर्व स्कूल बस के पलटने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पत्नी व बच्चे भी हादसे में घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। एक और घायल की मौत के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। बलरामपुर जिले से झारखंड सगाई समारोह में जा रहे ग्रामीणों से भरी स्कूल बस रविवार 18 जनवरी को ओसरा घाट पर बेकाबू होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई थी। बस में 86 ग्रामीण सवार थे। जिनमें से 5 लोगों की मौके और 5 लोगों की अलग-अलग हॉस्पिटलों में मौत हो गई। बस में पीपरसोत, महाराजगंज और बुद्धडीह आदि गांवों के लोग सवार थे। युवक की इलाज के दौरान मौत
बस हादसे में कुल 77 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 19 को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल बुद्धडीह निवासी युवक सूरज सोनवानी पिता मेघन सोनवानी (34 वर्ष) की सोमवार को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरज सोनवानी अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बस में सवार था। पत्नी एवं बच्चे भी हादसे में घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल आयुष (10 वर्ष), फागू राम (60 वर्ष), मुकेश (28 वर्ष), श्रवण सोनवानी (38 वर्ष) का इलाज डीकेएस हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहीं एक घायल फुलासो नगेशिया का इलाज मेकाहारा में किया जा रहा है। कुछ 10 से ज्यादा घायलों का इलाज अंबिकापुर में जारी है। 36 सीटर बस में 86 लोग थे सवार, जांच जारी
हादसे का शिकार हुई स्कूल बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0564 बस महिंद्रा टूरिस्टर 5400 माडल की बस है। उस बस की क्षमता 36 सीटर है। साल 2014 में निर्मित उक्त बस ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के नाम पर रजिस्टर्ड है। बस को स्कूल संचालक के बेटे विकास पाठक चला रहे थे। मामले की जांच के लिए सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई है। फिलहाल जांच की स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

सलमा सुल्ताना हत्याकांड, जिम ट्रेनर ने पीटा, गला घोंटा:गोद में शव रखा, सिगरेट पीते एंकर का पसंदीदा गाना गुनगुनाता रहा, चश्मदीद ने खोले राज

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060347
Views Today : 17
Views Last 7 days : 2871
Views Last 30 days : 7906
Total views : 78104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.