Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार सट्टा संचालक गिरफ्तार, 50 लाख की नकदी व बैंक राशि जब्त
Breaking News

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार सट्टा संचालक गिरफ्तार, 50 लाख की नकदी व बैंक राशि जब्त

By adminJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 01 2026 raipur police action on online gambling
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार सट्टा संचालक हिरासत में लिए गए हैं। म्यूल और बिल खातों के …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 10:49:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Jan 2026 10:49:02 AM (IST)

Raipur News: ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार सट्टा संचालक गिरफ्तार, 50 लाख की नकदी व बैंक राशि जब्त
ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चार सट्टा संचालक हिरासत में, 50 लाख जब्त
  2. म्यूल और बिल खातों से रकम ट्रांसफर
  3. मोबाइल, बैंक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार सट्टा संचालकों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से करीब 50 लाख रुपये नकद और बैंक खातों में जमा राशि जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी म्यूल अकाउंट और बिल खातों के जरिए सट्टे की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर छुपा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क पैनल आईडी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। सट्टे से अर्जित रकम को पहले म्यूल अकाउंट में डलवाया जाता था। उसके बाद उसे बिल खातों में ट्रांसफर कर वैध लेनदेन का रूप देने की कोशिश की जाती थी। इस तरीके से लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं। इन डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आज पूरे सट्टा नेटवर्क का बड़ा राजफाश किया जाएगा, जिसमें अन्य सहयोगियों, खातों और लेनदेन की जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों या शहरों से जुड़े हैं। फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056045
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1961
Views Last 30 days : 6956
Total views : 72315
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.