Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आत्महत्या करने 20 फीट नीचे कूदा निगम का कर्मचारी:रेलवे ओवरब्रिज से नीचे पटरी पर कूदा, जान बची, कहा- घर वाले बोलते हैं मेंटल है, गन रखने का लगाते थे आरोप
Breaking News

आत्महत्या करने 20 फीट नीचे कूदा निगम का कर्मचारी:रेलवे ओवरब्रिज से नीचे पटरी पर कूदा, जान बची, कहा- घर वाले बोलते हैं मेंटल है, गन रखने का लगाते थे आरोप

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 02 03 at 74824 pm 1 1770181486
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 02 03 at 74824 pm 1 1770181486
मंगलवार की शाम को भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी आत्महत्या करने दुर्ग के धमधा नाका ओवरब्रिज पर पहुंचा। काफी देर तक यहीं पर भटकता रहा और अचानक से ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर कूद गया। करीब 20 फीट की उंचाई से नीचे कूदने पर उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका पैर टूट गया है। जब स्थानीय लोगों ने उसे आत्महत्या करने की वजह पूछी तो वो रोने लगा और कहने लगा कि घर वाले उसे बार-बार चिढ़ाते थे और मारने की धमकी देते थे। इसकी वजह से वो आत्महत्या करने पहुंचा है। आत्महत्या करने आए निगम के कर्मचारी का नाम भानुप्रताप देशमुख, पिता कमलेश देशमुख उम्र 30 साल है। वह जेवर सिरसा वार्ड नं. 13 का रहने वाला है। भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि यह मामला जीआरपी दुर्ग का है। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है। गन रखने का आरोप लगाते थे मामा के लड़के
घायल भानुप्रताप ने बताया कि उसके घर वाले उसे बार-बार मेंटल बोलते थे इसलिए मैं मरने के लिए आया था। वहीं बताया कि मेरे मामा के लड़के लोग डॉन भेजे थे मेरे लिए। उन लोग मुझे चिढ़ाते रहते हैं कि गन रखा अपने पास, जबकि वो गन नहीं है चिड़िया भगाने वाला लिया था मैं। जान से मारने की देते थे धमकी
इसके बाद भी उन लोग फिर गुंडा लेकर मुझे मारेंगे बोल रहे थे, इसलिए मैं मरने आ गया हूं। मेरा कोई नहीं है। मामले में भानुप्रताप देशमुख की पत्नी ने बताया कि वो घर से अचानक निकल गए। बाद में हमें पता चला कि पति ने ऐसा कदम उठाया है। घर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। कोई कुछ नहीं बोलता था। विवाद जैसी भी कोई बात नहीं है। हालांकि पति को देखने पत्नी अस्पताल भी शाम तक नहीं पहुंची थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059883
Views Today : 10
Views Last 7 days : 3108
Views Last 30 days : 8064
Total views : 77626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.