Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अब अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी EOW, सामने आएगा मास्टरमाइंड का नाम
Breaking News

अब अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी EOW, सामने आएगा मास्टरमाइंड का नाम

By adminJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 01 2026 liquor 2026111 75325
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ईडी के बाद अब ईओडब्ल्यू अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Jan 2026 07:41:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Jan 2026 07:55:35 AM (IST)

CG Liquor Scam: अब अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी EOW, सामने आएगा मास्टरमाइंड का नाम
अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से होगी पूछताछ

HighLights

  1. ईडी के बाद अब ईओडब्ल्यू करेगी शराब घोटाले की जांच
  2. अनवर ढेबर और तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ की तैयारी
  3. पूछताछ के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भी जांच तेज कर दी है। झारखंड एसीबी द्वारा शराब कारोबारी नवीन केडिया की गिरफ्तारी के बाद मामले की कड़ियां और मजबूत होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में ईओडब्ल्यू ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर और तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ की तैयारी की है।

ईओडब्ल्यू ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल की है। इससे पहले ईडी भी दोनों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी अब अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अहम तथ्यों और नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश में जुटी है।

बयानों से होगा बड़ा खुलासा

ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक, अनवर ढेबर पर राज्य में शराब कारोबार के पूरे सिंडिकेट को संचालित करने का आरोप है। वहीं, केके श्रीवास्तव पर इस अवैध नेटवर्क से अर्जित पैसों को छुपाने, निवेश करने और लेन-देन की व्यवस्था संभालने की भूमिका होने का संदेह है। एजेंसी का मानना है कि दोनों के बयानों से घोटाले के मास्टरमाइंड और राजनीतिक संरक्षण से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की सुस्ती से 595 प्रोफेसरों की भर्ती पांच साल से अटकी, 335 सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित

चुनिंदा कंपनियों को सीधा लाभ मिला

जांच में सामने आया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल 2019 से 2023 के दौरान राज्य की शराब नीति में ऐसे बदलाव किए गए, जिससे कुछ चुनिंदा कंपनियों को सीधा लाभ मिला। लाइसेंस की शर्तें इस तरह तय की गईं कि सीमित सप्लायरों को ही ठेका मिल सके। इन कंपनियों ने नोएडा की एक फर्म के माध्यम से नकली होलोग्राम और सील तैयार कराई। बाद में इन्हें सरकारी शराब दुकानों के जरिए बेचा गया।

चूंकि इस बिक्री का डेटा शासन के रिकार्ड में दर्ज नहीं हो रहा था, इसलिए बिना एक्साइज टैक्स दिए शराब बेची जाती रही। इससे राज्य सरकार को करीब 2165 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। अब ईओडब्ल्यू की सक्रियता से इस बड़े घोटाले में कई नए राजफाश की उम्मीद की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.